…तो शीघ्र ही इस्लामिक स्टेट बन जाएगा
आज अपने देश में हिन्दुत्व व सनातन की चर्चाएँ सुनने को मिलती हैं, नारे, झण्डे, डण्डे, शस्त्र संचालन आदि के प्रेरक और ओजस्वी भाषण देने वाले भी बहुत हैं। मुस्लिमों को गाली देने, उनसे हिन्दुओं को डराने, कुरान की जिहादी आयतों को सुनने तथा ऐसा करके हिन्दुओं को सतर्क रहने का उपदेश देने वाले आज बहुत सक्रिय हैं। इस कार्य में पूर्व (एक्स) मुस्लिम विद्वानों का भी सहारा लिया जा रहा है। वस्तुतः आज जो वक्ता मुस्लिमों तथा कुरान के विरोध में जितना उग्र बोलता है, वह उतना ही देशभक्त जाना व माना जाता है। इनमें से अनेक धर्मगुरु माने जाने वाले नाना प्रकार के चित्र-विचित्र आडम्बरों से सुसज्जित होकर हिन्दुओं को सनातन धर्म का प्रवचन करते हैं, नाना प्रकार की पूजा, तिलक, माला, प्रतिमा पूजन आदि से अधिक उनके सनातन की कोई पहचान व गति नहीं है। मैं यह नहीं कहता कि सदियों से खूनी तलवार से इस धरती पर खूनी ताण्डव मचाने वाले जिहादियों के प्रति हिन्दुओं को सतर्क नहीं करें, परन्तु वे बर्बर आक्रान्ता हमारे देश में कैसे आ गए और वे कैसे हम पर शासन भी कर गए, यह भी विचारना होगा। हम वीर थे, पराक्रमी थे, परन्तु कुछ लोग सत्तालोलुप होकर वा अहंकार और ईर्ष्या के वशीभूत होकर परस्पर लड़ने लगे, परस्पर विश्वासघात करने लगे, तभी तो विदेशी बर्बर आक्रान्ता आ सके। क्या देश में आज ऐसे गद्दार नहीं हैं? आज तो हर कोई एक-दूसरे को नीचे गिराने में लगा है। देश की वर्तमान दुर्दशा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी दुर्दशा पूर्व में सम्भवत: कभी नहीं रही होगी। अभी तो हिन्दुओं के विनाश का धुंधला चित्र ही दिखाई दे रहा है, वह धीरे-धीरे स्पष्ट होता चला जायेगा। यह दुर्दशा दुष्टों द्वारा बड़ी योजनापूर्वक उत्पन्न की गई है और निरन्तर देश के शत्रुओं का अदृश्य जाल धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। कुछ शत्रु विदेशों में बैठे हैं, तो कुछ अपने ही देश में श्वेतपोश ऐश्वर्यसम्पन्न होकर बैठे विदेशियों के संकेतों पर कार्य कर रहे हैं। देश के शत्रु जानते हैं कि जब तक हिन्दू का विनाश नहीं होगा, तब तक भारत का विनाश नहीं हो पायेगा। वे भारत को इस्लामी वा ईसाई राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इस्लाम, ईसाई व यहूदी मत भले ही आज परस्पर शत्रु प्रतीत हो रहे हों वा वास्तव में हों, परन्तु कुरान व बाइबिल के मूल सिद्धान्त बहुत समान हैं, इस कारण वे कभी न कभी एक हो भी सकते हैं, परन्तु हिन्दुओं से उनके सिद्धान्त बहुत भिन्न हैं, इस कारण हिन्दू और सनातन धर्म को नष्ट करना उनका दूरगामी लक्ष्य हो सकता है। हमारे इतिहास को विकृत करने वाले मुस्लिम नहीं, कोई और हैं, यह बात भी भूलनी नहीं चाहिए। हमारे इतिहास तथा धार्मिक ग्रन्थों को विकृत करके सनातन धर्म को बाह्याडम्बरों तक सीमित करके, वेद के यथार्थ से दूर करके, उनके भाष्य भ्रष्ट करके हिन्दुओं की जड़ों को काटने वाले कौन हैं, यह सोचने का अवसर किसके पास है? वेद से अधिक महत्ता गीता, भागवत आदि पुराण व रामचरितमानस को देना तथा आर्य के स्थान पर हिन्दू शब्द का प्रयोग करना और इसमें गौरव भी बतलाना सम्पूर्ण वैदिक साहित्य, जो सनातन धर्म तथा इस आर्यावर्त (भारत) राष्ट्र के प्राचीन गौरव का आधार है, का घोर अपमान है। कर्मणा वर्ण व्यवस्था के स्थान पर जन्मना जाति व्यवस्था ने इस देश को गर्त में ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इसको आधार बनाकर ऊँच-नीच, छुआछूत, भेदभाव ने हिन्दुओं (वस्तुत: आर्यों) को खण्ड-खण्ड कर डाला है। भारत के वर्तमान संविधान एवं कानूनों ने जन्मना जाति के आधार पर आरक्षण आदि सुविधाएँ देकर हिन्दुओं को नष्ट करने के लिए विदेशी षड्यन्त्र को और अधिक धारदार बना दिया है। संविधान व कानून का कार्य था, हिन्दुओं से जन्मना जाति व्यवस्था मिटाकर कर्मणा वर्ण व्यवस्था को पुनर्जीवित करना, जिससे कोई भेदभाव रहे ही नहीं और योग्यता को श्रेष्ठता भी प्राप्त हो, परन्तु हाय री अभागी राजनीति! तुझे देश में एकता व योग्यता की चाह ही कहाँ है ? इस आरक्षण की नींव कभी अंग्रेजों ने ही रखी थी, ऐसा सुना जाता है। वे तो सम्भवत: सफल नहीं हुए, परन्तु इन काले अंग्रेजों ने गोरों की साधना को ऐसा फलीभूत कर दिया कि आज कोई भी राजनैतिक दल वा नेता, समाज सुधारक, अभिनेता, धर्माचार्य इसके विरुद्ध बोलने का साहस ही नहीं कर सकता। आज हिन्दू समाज को खण्डित करने का यह सबसे सुगम उपाय बन गया है। इसी पाप के पोषण के लिए एक संगठन बामसेफ हिन्दुओं को दो भागों में बाँटता है- सवर्ण एवं दलित। इनमें से दलितों को मूलनिवासी बताकर देश पर उनका ही अधिकार जताता है तथा सवर्णों को विदेशी आक्रमणकारी बताता है। इसकी पटकथा विदेशी लिखते हैं, जो ऋग्वेद की कल्पित व्याख्या करके हिन्दुओं व सनातन धर्म को सदा के लिए समाप्त करने का उद्योग कर रहे हैं। इस प्रकार हिन्दुओं में भेदभाव उत्पन्न करके अधिकार व अनधिकार के वैचारिक युद्ध का बीजारोपण करते हैं। वे जानते हैं कि कथित दलितों को उनके साथ सदियों से होते आ रहे भेदभाव के नाम पर शीघ्र ही हिन्दुओं से पृथक् किया जा सकता है। इस कारण वे सवर्णों को हिन्दू तथा दलितों को गैर हिन्दू बताते हैं। आज का दलित वर्ग इसी षड्यन्त्र में फँसता प्रतीत हो रहा है। इधर विचित्र दुर्योग देखें कि कानून भी दलित वर्ग को आरक्षण देने लग जाता है, उन्हें योग्यता में भारी छूट का प्रावधान किया जाता है, भले ही इसका परिणाम कुछ भी क्यों न हो ? उन्हें कर्मणा वर्ण व्यवस्था को जानने व समझने तथा सम्पूर्ण जनता को सुखी व समरसता के साथ रहने से कोई प्रयोजन नहीं है। उन्हें तो अंग्रेजों के ‘फूट डालो और राज करो’ का मन्त्र याद आ गया और त्वरित इसे लागू भी कर दिया। इतने से हिन्दुओं को बहुत दुर्बल नहीं बनाया जा सकेगा, ऐसा विचार करके बामसेफ ने राजपूत, ब्राह्मण एवं बनियों के अतिरिक्त अन्य सवर्णों को पिछड़ा तथा मूलनिवासी कहना प्रारम्भ किया। उधर भारत की विभाजनकारी राजनीति ने भी सवर्णों के कई टुकड़े करके सवर्ण, पिछड़ा व अति पिछड़ा आदि भागों में बांटकर पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण का लोभ देकर अलग कर दिया। मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू करके हिन्दुओं को और भी खण्ड-खण्ड कर दिया। स्वभावत: लोभी और स्वार्थी हिन्दू सहजता से … Continue reading …तो शीघ्र ही इस्लामिक स्टेट बन जाएगा
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed